Commons:भाषा नीति

From Wikimedia Commons, the free media repository
Jump to navigation Jump to search
This page is a translated version of a page Commons:Language policy and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:Language policy and have to be approved by a translation administrator.

Shortcuts : COM:LP • COM:LANG • COM:NAME

विकिमीडिया कॉमन्स एक बहुभाषी परियोजना है। इस पृष्ठ पर बहुभाषी सामग्री के इस्तेमाल, और इस बात पर नीति है कि किस सामग्री को किस भाषा में होना चाहिए। अनुकूलन की तकनीकी प्रक्रिया के लिए Commons:Localization देखें।

  • गैलरियों, श्रेणियों, और फ़ाइल विवरण पृष्ठों पर विवरण किसी भी भाषा में हो सकते हैं और उन्हें कई भाषाओं में जोड़ा जाना चाहिए। अनुपयोगी जानकारी और दृश्य अव्यवस्था को घटाने के लिए भाषा साँचों का इस्तेमाल अनुशंसित है।
  • गैलरियों के नामों को आम तौर पर स्थानीय भाषा में होना चाहिए। विशिष्ट नीति के लिए Commons:गैलरियाँ देखें।
  • श्रेणियों के नामों को आम तौर पर अंग्रेज़ी में होना चाहिए, सिवाय कुछ व्यक्तिवाचक नामों, जैविक टैक्सा, और उन शब्दों के जिन्हें अंग्रेज़ी में अनुवादित नहीं किया जा सकता। विशिष्ट नीति के लिए Commons:श्रेणियाँ देखें।
  • निर्माताओं के नामों को अंग्रेज़ी साहित्य में सबसे ज़्यादा पाए गए रूप में होना चाहिए।
  • फ़ाइलों के नाम किसी भी भाषा में हो सकते हैं। फ़ाइल का नाम वर्णात्मक होना चाहिए। (Commons:फ़ाइलों का स्थानांतरण भी देखें)
  • साँचें किसी भी भाषा में बनाए जा सकते हैं। जब कोई साँचा एकाधिक भाषाओं में उपलब्ध हो, अंग्रेज़ी संस्करण आधिकारिक संस्करण होगा जिसपर साँचे के दूसरी भाषाओं के संस्करण आधारित होंगे।
  • नीतियों और दिशानिर्देशों को अंग्रेज़ी में लिखा जाता है और दूसरी भाषाओं में अनुवादित किया जाता है। अंग्रेज़ी संस्करण आधिकारिक संस्करण होगा जिसपर नीति के दूसरी भाषाओं के संस्करण आधारित होंगे।

इतिहास

इस भाषा नीति को अंजाम देने वाले 2009 के प्रस्ताव को भी कई भाषाओं में अनुवादित किया गया है, जैसे Commons:Sproche, Commons:Politikerezh yezh, Commons:Convencions de noms (idioma), Commons:Sprooch, Commons:Convencions de nomenatge (lenga), Commons:Języki, Commons:Política de línguas और Commons:语言政策

ये भी देखें