Commons:संरचित डेटा

From Wikimedia Commons, the free media repository
Jump to navigation Jump to search
This page is a translated version of a page Commons:Structured data and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:Structured data and have to be approved by a translation administrator.

Shortcut: COM:SDC

कॉमन्स पर संरचित डेटा के बारे में

कॉमन्स पर संरचित डेटा किसी मीडिया फ़ाइल के बारे में बहुभाषी जानकारी होती है जो मनुष्यों द्वारा समझी जा सकती है, और जो इतनी संगत है कि मशीनों द्वारा भी एकरूपतः प्रोसेस की जा सकती हैं।

कॉमन्स पर संरचित डेटा के बारे में एक छोटा, शुरुआती स्तर का परिचय (3 मिनट 43 सेकंड)

बुनियाद

विकिमीडिया कॉमन्स पर हर मीडिया फ़ाइल पृष्ठ पर एक 'फ़ाइल की जानकारी' और 'संरचित डेटा' टैब होते हैं।

हम विकिमीडिया कॉमन्स पर एक प्रदर्शित चित्र का सरल उदाहरण देखेंगे: Würfelzucker (2018)

एक सरल उदाहरण। Dietmar Rabich / Wikimedia Commons / “Würfelzucker -- 2018 -- 3564” / CC BY-SA 4.0

फ़ाइलों पर बहुभाषी कैप्शन्स जोड़ें

'फ़ाइल की जानकारी' टैब के नीचे आप कई भाषाओं में फ़ाइल कैप्शन्स जोड़ सकते हैं; फ़ाइल बारे में बिना हाइपरलिंक्स या विकिटेक्स्ट के छोटे तथ्यात्मक विवरण। ये फ़ाइल कैप्शन्स फ़ाइल को खोजना आसान बनाते हैं।

किसी फ़ाइल में क्या चित्रित किया (दिखाया) जाता है?

'संरचित डेटा' टैब के नीचे आप यह इंगित कर सकते हैं कि फ़ाइल में क्या दर्शाया (किसका "चित्रण" किया) जा रहा है। इस मामले में: बारह सफेद शुगर क्यूब्स। नीचे का स्क्रीनशॉट ऐनिमेटेड है, जिसमें दर्शाया गया है कि वर्णात्मक तत्व बहुभाषी कैसे हैं। आप अपनी इंटरफ़ेस भाषा की सेटिंग को बदलकर दूसरी भाषाओं में संरचित डेटा देख सकते हैं।
अधिक जानकारी: Commons:Depicts देखें।

किसी फ़ाइल के बारे में दूसरे बयान

'संरचित डेटा' टैब के नीचे आप फ़ाइल के बारे में दूसरी वर्णात्मक जानकारी भी जोड़ सकते हैं। इस उदाहरण में चित्र के लाइसेंस, निर्माता और गुणवत्ता मूल्यांकन को वर्णित किया गया है।
अधिक जानकारी: Commons:बयान देखें।

कॉमन्स पर संरचित डेटा क्या करता है

कॉमन्स पर संरचित डेटा सुलभता, खोजे जाने की योग्यता और अन्वेषण को बेहतर बनाता है, और सामग्री का प्रोयग करने के नए तरीके प्रदान करता है।

सुलभता बेहतर बनाना

  • बहुभाषी: 300 से अधिक भाषाओं में लेबल्स प्रदान करता है जो अपने आप जोड़ दिए जाते हैं।
  • सुलभता: ऐसी जानकारी प्रदान करता है जिससे विशेष आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों, जैसे दृष्टिहीन और अर्ध-दृष्टिहीन व्यक्तियों, के लिए सामग्री को अधिक सुलभ बनाता है।

सामग्री खोजने के नए तरीके

  • खोजे जाने की योग्यता: कोई सामग्री किसका चित्रण करती है, इसके विवरण के ज़रिए आसानी से सामग्री खोजने में लोगों की मदद करता है।

सामग्री खोजने और उसका प्रयोग करने के नए तरीके

  • अलग-अगल स्रोतों से जानकारी को जोड़ें: किसी विषय को बेहतर खोजे और उसका दृष्टिगोचर बनाने के लिए नए तरीके प्रदान करने के लिए कई स्रोतों से जानकारी एक साथ स्वीकार करता है।
  • संकलन और विषय खोजें: संकलन और विषय खोजने के नए तरीके प्रदान करने के लिए सामग्री को जाँजता है।
  • दूसरी वेबसाइटों और सेवाओं द्वारा प्रयोज्य: SDC डेटा मुक्त और मशीन-पठनीय है, इसलिए वह दूसरे ऐप्स और सामग्री में प्रयोग किए जाने के लिए तैयार है।

जानकारी की गुणवत्ता को बेहतर बनाना

  • सन्दर्भ वाली डेटा: डेटा अपने स्रोत को सन्दर्भित कर सकती है, जिसके चलते आप तृतीय-पक्षों द्वारा मंडित जानकारी के मूल निर्माताओं को देख सकते हैं।
  • क्वेरी किए जाने की योग्यता: क्वेरी करके एक साथ हज़ारों फ़ाइलों की डेटा को जाँचा जा सकता है, जिससे लोग आसानी से अनुपलब्ध, कालग्रस्त या गलत जानकारी को आसानी से पहचानकर सुधार सकते हैं।

शुरू करने के कुछ आसान तरीके

संपर्क में रहें

आप कैसे मदद कर सकते हैं

  • कॉमन्स पर संरचित डेटा के बारे में प्रलेख लिखने में मदद करें।
  • Commons:Structured data/Modeling पर चर्चा करके फैसला करें कि फ़ाइलों को कैसे वर्णित किया जाना चाहिए

फ़ाइलों पर संरचित डेटा जोड़ने के लिए उपकरण

ISA एक उपकरण है जो फ़ाइलों पर depicts बयान और बहुभाषी कैप्शन्स जोड़ने में नौसिखियों की मदद करता है। अधिक पढ़ें

AC/DC ("Add to Commons, Descriptive Claims") सामूहिक सम्पादन में मदद करने के लिए एक विकिमीडिया कॉमन्स गैजेट है। इससे आप फ़ाइलों के किसी समूह (जैसे किसी श्रेणी) पर बयान जोड़ सकते हैं। अधिक पढ़ें

SDC, Cat-a-lot जैसा एक उपकरण है जिसकी मदद से किसी श्रेणी की फ़ाइलों पर सीमित संख्या में संरचित डेटा के बयान जोड़े जा सकते हैं। अधिक पढ़ें

Depictor की मदद से आप गेम जैसे एक इंटरफ़ेस के ज़रिए चित्रण बयान जोड़ सकते हैं। आप इसे विशिष्ट श्रेणियों या SPARQL क्वेरियों की मदद से अनुकूलित कर सकते हैं।

Image Annotator एक उपकरण है जो विकिमीडिया कॉमन्स पर चित्र टिप्पणीकरण अभियान चलाता है।

OpenRefine, समूह में विकिमीडिया कॉमन्स फ़ाइलों पर संरचित डेटा जोड़ने के लिए एक शक्तिशाली और लचीला उपकरण है (OpenRefine 3.6 से)।

विकासकों के लिए जानकारी

कॉमन्स पर संरचित डेटा के विकास को Phabricator पर ट्रैक किया जाता है।

कॉमन्स पर संरचित डेटा विकिबेस सॉफ़्टवेयर द्वारा संचालित है। डेटा तक API की मदद से पहुँचा जा सकता है; प्रलेख के लिए mw:Wikibase/API देखें।

संरचित डेटा के लिए उपयुक्त एक्सटेंशन है WikibaseMediaInfo

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैं किस प्रकार की संरचित डेटा जोड़ूँ? मैं किसी फ़ाइल को संरचित डेटा में कैसे वर्णित करूँ?

  • चित्रण बयानों में सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए Commons:Depicts देखें।
  • प्रेरणा और दूसरे बयानों के उदाहरणों के लिए कृपया Modeling पृष्ठ देखें। वहाँ पर खुलकर प्रश्न पूछें और खुद भी प्रलेख में योगदान करें। कॉमन्स पर संरचित डेटा के डेटा मॉडल पर काम जारी है, और इसे विकिमीडिया कॉमन्स के समुदाय द्वारा डिज़ाइन किया गया है।

मैं ऐसी फ़ाइलें कैसे ढूँढ़ूँ जिनपर पहले से संरचित डेटा है?

आप पहले से संरचित डेटा वाली फ़ाइलें ढूँढ़ने के लिए कॉमन्स के खोज फ़ंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ उदाहरण:

मैं कई फ़ाइलों पर एक बार में संरचित डेटा कैसे जोड़ूँ?

आप इस पृष्ठ पर उल्लिखित उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं; ऊपर देखें।

दूसरे प्रश्न हैं?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का पृष्ठ देखें।