Commons:विकिपरियोजना

From Wikimedia Commons, the free media repository
Jump to navigation Jump to search
This page is a translated version of a page Commons:WikiProject and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:WikiProject and have to be approved by a translation administrator.

Shortcut: COM:PJ

एक विकिपरियोजना, किसी विशिष्ट विषय को विकसित करने के लिए सम्पादकों के बीच एक सहयोग होती है।

एक विकिपरियोजना किसी विकिमीडिया परियोजना में किसी विशिष्ट विषय या फिर विषयों के किसी विशिष्ट परिवार को प्रबंधित करने के लिए एक परियोजना होती है। इसमें पृष्ठों का एक संकलन और सदस्यों का एक समूह शामिल होते हैं जो उन पृष्ठों की मदद से किसी विशिष्ट कार्य में सहयोग करते हैं। यह सीधे सामग्री बनाने के लिए जगह नहीं होती है, मगर वैसी सामग्री के निर्माण और अनुरक्षण का समन्वय करने के लिए एक संसाधन होती है। कॉमन्स की विकिपरियोजनाओं की एक सूची Category:Commons WikiProjects पर पाई जा सकती है।

किसी परियोजना पृष्ठ से जुड़े चर्चा पृष्ठ, उस परियोजना में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक सुविधाजनक फ़ोरम होते हैं।

सामान्य प्रश्न

  • प्र 1: मैं किसी विकिपरियोजना में कैसे शामिल होऊँ?
    ज़्यादातर विकिपरियोजनाओं के पास सदस्यों की एक सूची होनी चाहिए। बस अपना नाम उसमें डालें, और काम हो गया! किसी दूसरे सदस्य से या फिर उसके वार्ता पृष्ठ पर वर्तमान कार्यों के बारे में जानकारी माँगें, या फिर पूछें कि आप कैसे मदद कर सकते हैं।
  • प्र 2: क्या कोई भी किसी विकिपरियोजना में शामिल हो सकता है?
    हाँ। किसी विशिष्ट परियोजना में रुचि रखने वाला कोई भी उसमें खुलकर शामिल हो सकता है। लेकिन अगर आप अक्रिय रहेंगे, आपको अपने आपको सदस्यों की सूची से अस्थायी रूप से हटा देना चाहिए, ताकि जब आप उत्तर न दे पाएँ तब कोई आपसे संपर्क न करे।
  • प्र 3: क्या "विकिपरियोजनाओं" को कॉमन्स की जगह "विकिपीडियाओं", जैसे अंग्रेज़ी विकिपीडिया, की परियोजनाएँ नहीं होना चाहिए?
    नहीं। एक विकिपरियोजना अधिकांश विकिमीडिया परियोजनाओं पर किसी विकि पर सदस्यों के बीच किसी सहयोग को संदर्भित करने के लिए एक प्रचलित शब्द है। कॉमन्स भी एक विकि है।
  • प्र 4: मैं एक नई परियोजना कैसे शुरू करूँ, या फिर किसी पुरानी अक्रिय परियोजना को बंद करने का प्रस्ताव कैसे रखूँ?
    इस समय कॉमन्स पर इसके लिए कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं है। ऐसी चीज़ों की चर्चा हम आम तौर पर Commons:Village pump/Proposals पर ही करते हैं।