Commons:विकि लव्स फ़ोकलोर 2023
विकि लव्स फ़ोकलोर (मेटा-विकि: विकि लव्स फ़ोकलोर) एक अंतर्राष्ट्रीय फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता है जो वार्षिक रूप से विकिमीडिया कॉमन्स पर दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लोक संस्कृति को प्रलिखित करने के लिए आयोजित किया जाता है। विकि लव्स फ़ोकलोर 2023, लोक संस्कृति की थीम वाले विकि लव्स 2022 का अगला संस्करण है। परियोजना की शुरुआत 2018 में विकि लव्स फ़ोकलोर 2019 के रूप में हुई थी जिसकी थीम थी प्रेम के समारोह और त्योहार।
यह फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता कुछ श्रेणियों में अलग-अलग क्षेत्रों की लोक संस्कृति पर केंद्रित है, जैसे लोकल उस्तव, लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक कार्यकलाप, लोक खेल, लोक भोजन, लोक पोशाक, लोककथा, और परंपरा, जैसे गाथागीत, लोककथाएँ, परिकथाएँ, दंतकथाएँ, पारंपरिक गीत और नृत्य, लोक नाट्य, खेल, मौसमी कार्यक्रम, कैलेंडर रीति-रिवाज़, लोक कला, लोक धर्म, पौराणिक कथाएँ, आदि। आप हमारे श्रेणी पृष्ठ पर कुछ दूसरे सुझाव और उदाहरण देख सकते हैं।
लोककथा
उपश्रेणियाँ
देश के अनुसार लोक संस्कृति, लोक कला, चीनी भविष्यवाणी, लोक नृत्य, यूरोपेड, लोक उत्सव, लोककथा, लोक खेल, गवरी, लोक समूह, लोक जादू, लोक संग्रहालय, लोक गीत, न्यूवेलिंग, लोक धर्म, पारंपरिक संगीत, पारंपरिक गीत, लोक कुश्ती।
पुरस्कार
• प्रथम पुरस्कार: 500 USD
• द्वितीय पुरस्कार: 400 USD
• तृतीय पुरस्कार: 300 USD
• शीर्ष 10 के लिए सांत्वना पुरस्कार: हर एक को 40 USD
• सर्वश्रेष्ठ वीडियो पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ ऑडियो पुरस्कार: क्रमशः 150 USD और 150 USD
• चित्रों के लिए शीर्ष अपलोडर का पुरस्कार: प्रथम पुरस्कार: 100 USD, द्वितीय पुरस्कार: 50 USD
• शीर्ष 100 अपलोडर्स के लिए विकि लव्स फ़ोकलोर पोस्टकार्ड्स
• स्थानीय आयोजकों के लिए प्रमाणपत्र और पोस्टकार्ड्स।
(अस्वीकरण: पुरस्कारों को गिफ़्ट कार्ड या फिर वाउचर के प्रारूप में ही बाँटा जाएगा।)समयरेखा
WLF 2023 प्रतियोगिता की समयरेखा इस प्रकार है
- 1 फरवरी से 31 मार्च 2023
- प्रस्तुतियों के समय की शुरुआत: 1 फरवरी 2023 00:01 (UTC)
- 'प्रस्तुतियों के समय की समाप्ति: 31 मार्च 2023 23:59 (UTC)
- परिणामों की घोषणा: 15 जुलाई 2023
क्या स्वीकार्य नहीं हैं
हम वह मीडिया स्वीकार नहीं करेंगे जो:
- कॉमन्स के परियोजना के कार्यक्षेत्र से बाहर हो।
- जिसमें EXIF जानकारी न हो।
- जिसके काफ़ी ज़्यादा प्रोसेस और सम्पादन की मदद से बदला गया हो।
- रतिचित्रण और अश्लील चित्र।
- कॉपीराइट आदि के कारण रंगचित्र।
हमसे संपर्क करें
हमसे संपर्क करने के कई तरीके हैं:
- हमें लिखें वार्ता पृष्ठ.
- हमें supportwikilovesfolklore.org पर एक ईमेल भेजें
- इन सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे साथ संवाद करें Twitter, Facebook or Instagram
लोककथा के लोग और कार्यकलाप
लोक भोजन
लोक नृत्य
लोकोत्सव
लोक संगीत
लोकभूषा/वस्त्र
1 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक एक लेखन प्रतियोगिता नारिवाद और लोककथा 2023 भी होगी। विकिपीडिया पर विकि लव्स फ़ोकलोर के लैंगिक अंतर केंद्र तथा लोक संस्कृति थीम के साथ नारीवाद, नारियों की जीवनियों और लिंग पर केंद्रित विषयों पर लेख बनाएँ या विस्तृत करें। अभी अपनी स्थानीय भाषा में भाग लें।